HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लॉकडाउन से प्रभावित व्यापरियों की मदद का अभियान जारी, गांव—गांव...

अल्मोड़ा : लॉकडाउन से प्रभावित व्यापरियों की मदद का अभियान जारी, गांव—गांव में सहायता राशि व राशन वितरण, जिला व्यापार मंडल की पहल

अल्मोड़ा। व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों द्वारा सहायता राशि एवं राशन वितरण जारी है। दूसरे चरण में व्यापार मण्डल की ग्रामीण इकाईयों में बेहद कमजोर एवं रोज आजीविका कमाने वाले चुराडी़, बसॊली, ताकुला ऒर बाड़ेछीना के जरूरतमन्द व्यापारियों को सूखे भोजन की 40 किट वितरित की गई।

ADVERTISEMENTSAd

जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के स्वनिर्मित 500 मास्क को भी व्यापार मंडल द्वारा ग्रामीण व्यापारियों एंव ग्रामीणों को बांटा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों को वर्तमान कोरोना वायरस के बढ़ते जा रहे प्रभाव को देखते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार के दिशा—निर्देश का कडा़ई से पालन करते हुए सोशियल डिसटॆन्ट ऒर मास्क एवं मास्क पहनकर लोगों को जरूरतमन्द सामान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज सामाज में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा आर्थिक मार व्यापारियों को पड़ रही है। उसके बाद भी व्यापारी सरकार के हर दिशा निर्देश का गम्भीरता से पालन कर रहा है। जिला व्यापार मण्डल पूरे जनपद में रोज आजीविका के माध्यम से अपने घर को चला रहे प्रभावित छोटे व्यापारियों को चिन्हित कर उन्हें दैनिक जीवन उपभोग की वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए भरसक प्रयासरत हैं। जिसके लिए जिले के पदाधिकारी गम्भीरता से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण जनता से भी बेहद जरूरी वस्तुओं को खरीदने के लिए ग्रामीण कस्बों या नगर में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बेहद संजीदगी से लड़ना है और सतर्क होकर व्यापारी एवं जनता को बाजार क्षेत्र में प्रवेश करना है। इस दौरान ग्रामीण व्यापारियों ने जिला पंचायत के करों, विद्युत बिल में विशेष छूट की मांग जिलाध्यक्ष के समक्ष रखी। जिस पर जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा ने कहा कि शीघ्र ही जिले की बैठक बुलाकर तमाम बिन्दुओं पर प्रस्ताव पास कर जिला पंचायत एंव जिलाधिकारी के साथ मुलाकात कर विशेष छूट की मांग की जायेगी।

उनके साथ जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, जिला संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश सुयाल, महामंत्री गजराज नारायण सिंह, नवल कांडपाल, राजेन्द्र सिंह सुयाल, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, महेन्द्र नेगी, रोशन नेगी, बाडे़छीना व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सुप्याल, महामंत्री दीपक भट्ट, राजेन्द्र सिंह मलवाल आदि ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments