HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : नकाबपोश चोर हुआ बेनाकाब, खुला तमाम चोरियों का राज

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : नकाबपोश चोर हुआ बेनाकाब, खुला तमाम चोरियों का राज

CNE ALMORA/RANIKHET

ADVERTISEMENTS

👉 कानून-व्यवस्था को दे रहा था बड़ी चुनौती

👉 लगातार बैंकों, एटीएम आदि के तोड़े ताले

अल्मोड़ा, रानीखेत सहित संपूर्ण जनपद में लगातार चोरियों को अंजाम दे कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह नकाबपोश चोर पुलिस के लिए एक मिस्ट्री बन गया था, लेकिन अब यह एक्सपोज हो गया है। यह चोर अल्मोड़ा निवासी भारतीय सेना के बीआरओ में ट्रेड मैन पद पर काम कर चुका वह नौसिखिया निकला, जिसे कैसीनो की लत ने कर्ज में डूबा दिया था। कर्ज जब चुकाया नहीं गया तो चोरियां करने लगा।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जनपद के कोतवाली अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात नकाबपोश द्वारा बैंकों, पोस्ट आफिस, एटीएम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल द्वारा ने सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत, सीओ आँपरेशन, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत, थानाध्यक्ष द्वाराहाट व प्रभारी एएनटीएफ को मामले का अनावरण हेतु सख्त निर्देश दिये गये थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत टीआर वर्मा व सीओ ऑपेरशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध चोर की गिरफ्तारी हेतु बैंकों, पोस्ट ऑफिस, एटीएम व घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से अवलोकन कर लगातार सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी जुटाई जा रही थी।

इस बीच पुलिस टीम द्वारा गत दिवस चेकिंग के दौरान वलना तिराहे के पास एक स्कूटी संख्या-UK04 AA 2535 को रोकने का इशारा किया। तो स्कूटी चालक घबराकर मुड़ने लगा तो पुलिस टीम ने तत्परता से रोक लिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई तो उसके बैग से प्लास, पेचकश, टार्च, हेक्सा ब्लेड, आयरन कटर आदि मिला।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम नवीन सिंह बिष्ट पुत्र बचे सिंह बिष्ट निवासी निवासी कोटली पोस्ट दौलाघट अल्मोड़ा बताया। विगत दिनों जनपद के कोतवाली अल्मोड़ा, रानीखेत, थाना द्वाराहाट क्षेत्रान्तर्गत बैंकों, पोस्ट ऑफिस, एटीएम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करना उसने स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के दौरान प्रयुक्त की गई स्कूटी को सीज किया गया। स्कूटी पर लगे नंबर की जांच की गई तो नंबर फर्जी पाया गया, पंजीकृत अभियोगों में आवश्यक कार्यवाही की गई।

आरोपी ने बताया कि वह भारतीय सेना बीआरओ में ट्रेड मैन पद पर है। कुछ महीनों पूर्व अवकाश पर आया और फिर वापस नही गया। कैसीनो की लत लग चुकी थी, जिसमें उसने काफी धनराशि गंवा दी थी। जिससे उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई और वह काफी कर्ज में भी डूब चुका था। जिसके चलते उसने बैंक से भी लोन लिया हुआ था।

कर्ज से निजात पाने के लिए उसने चोरी का रास्ता अपनाया। बैंको, पोस्ट ऑफिस, एटीएम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करने लगा। जिसमें सफल नही हो पाया, आज भी चोरी करने के लिये आ रहा था, लेकिन गिरफ्त में आ गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील बिष्ट कोतवाली रानीखेत, प्रभारी चौकी ताड़ीखेत कश्मीर सिंह, प्रभारी चौकी मजखाली मोहन सिंह सौन, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र बड़ाल थाना धौलछीना, कांस्टेबल राकेश भट्ट- एएनटीएफ/एसओजी, यामीन खान एएनटीएफ/एसओजी, भूपेन्द्र पाल- एएनटीएफ/एसओजी, इन्द्र कुमार – एएनटीएफ/एसओजी, कमल गोस्वामी- कोतवाली रानीखेत, खुशाल राम कोतवाली रानीखेत व ललित मोहन-थाना द्वाराहाट शामिल रहे।

हल्द्वानी में महिला की हत्या

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments