HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर पहुंची जूना अखाड़े से निकली छड़ी यात्रा, भक्तों ने दर्शन कर...

सोमेश्वर पहुंची जूना अखाड़े से निकली छड़ी यात्रा, भक्तों ने दर्शन कर पाया आशीर्वाद

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
जूना अखाड़े के सभापति संत प्रेम गिरी महाराज के नेतृत्व में जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा शुक्रवार को सोमेश्वर पहुंची। जिसमें अनेक संत शामिल रहे। यहां तमाम लोगों ने संतों और प्राचीन छड़ी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
पवित्र छड़ी यात्रा का आगमन सोमेश्वर में हुआ। यहां राज्यमंत्री रेखा आर्या के आवास में यात्रा ने विश्राम व जलपान कराया गया। यात्रा में शामिल सभी संतों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भुवन जोशी, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र कैड़ा, जिला उपाध्यक्ष खड़क सिंह, मंडल अध्यक्ष चंदन बिष्ट, कैलाश बोरा, कैलाश जोशी, मंगल पाण्डेय, राधे जोशी, ललित सिंह, जगदीश चन्द्र जोशी, प्रमोद कुमार आदि कई भक्तगण मौजूद रहे। यह छड़ी यात्रा साधु सन्तों के साथ सर्प मां कालिका मन्दिर पहुंची। जहां महन्त उमेश पुरी महाराज ने छड़ी दर्शन कर नमन किया और भक्तों को छड़ी की महत्ता समझाई। कई भक्तों ने छड़ी के दर्शन कर पुण्य कमाया और संत—महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments