HomeUttarakhandDehradunदेवभूमि उत्तराखंड में फिल्म सिटी खोलने का है विचार - सीएम धामी

देवभूमि उत्तराखंड में फिल्म सिटी खोलने का है विचार – सीएम धामी

देहरादून| आज मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने भेंट कर प्रदेश में फिल्म निर्माण, गीत संगीत, नाट्य संस्कृति एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ संस्कृति, साहित्य एवं कला की भूमि बताते हुए राज्य में इन विधाओं को विस्तार दिये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म सिटी खोलने के विचार को भी आगे बढ़ाये जाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में साहित्य एवं ललित कला केंद्रों की सम्भावनाओं पर ध्यान देने को कहा है ताकि राज्य के युवाओं को फिल्मों के साथ ही साहित्य एवं लोक संस्कृति एवं लोक कला की विभिन्न विधाओं से जुड़ने का अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी ने निर्माणाधीन कल्चरल सेन्टर एवं म्यूजियम को शीघ्र अन्तिम रूप देने के साथ ही इसके प्रभावी उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, उप निदेशक नितिन उपाध्याय के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

IAS Anuradha Paul Success Story Click Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments