हल्द्वानी। उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन ने लाकड़ाउन के समय में बदहाल हुई दिव्यांगों की स्थिति में सुधार लाने के लिए उत्तराखंड सरकार से व्यापक स्तर पर प्रयास करने की माँग की है। एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनकी समस्याओं को हल करने की अपील की है ।एसोसिएशन के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप वार्ष्णेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमित डोभाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेजे गरे पत्र में दिव्यागों की पेंशन बढ़ाने ओर बिजली पानी का बिल माफ करने तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में दिव्यांगों को सरल प्रक्रिया के दौर से इस योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने दिव्यांग महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


