HomeBreaking Newsकट्टे में भरकर चाय बागान में फेंक दी युवती की लाश, हड़कंप

कट्टे में भरकर चाय बागान में फेंक दी युवती की लाश, हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब चाय बागान से एक युवती की लाश बरामद हुई। यह शव प्लास्टिक के कट्टे में बंद था और जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सुबह स्थानीय लोगों की नजर चाय बागान में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कट्टा खोला तो उसमें से युवती का शव देखकर हर कोई दंग रह गया।

युवती की लाश, हड़कंप

पुलिस के अनुसार, शव पर गंभीर चोटों के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन युवती के मुंह से खून निकल रहा था और हाथ-पांव पर खरोंचें साफ दिखाई दे रही थीं। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़िए 👉 हल्द्वानी में मौत के गड्ढे

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि फुटेज से उन लोगों तक पहुंचा जा सकता है जिन्होंने शव को यहां फेंका।

युवती की पहचान बड़ी चुनौती

अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट्स की भी जांच कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि युवती की पहचान जल्द से जल्द हो सके।

इधर एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना बसंत विहार पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments