HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: पूर्ति महकमे ने मारे छापे, हड़कंप मचा, हाथ कुछ नहीं लगा

Bageshwar: पूर्ति महकमे ने मारे छापे, हड़कंप मचा, हाथ कुछ नहीं लगा

— चेतावनी, घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पर होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
दीपावली पर्व पर जिला पूर्ति विभाग भी सक्रिय हो गया है। घरेलू सिलिंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। टीम ने नगर के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि पर छापेमारी की। हालांकि टीम को बैरंग लौटना पड़ा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

दीपावली पर्व पर सभी विभाग सक्रिय हो जाते हैं। जहां खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। वहीं, जिला पूर्ति विभाग ने भी मंगलवार से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने तहसील रोड के होटल, ढाबों आदि पर छापेमारी की। दुकानदारों को घरेलू सिलिंडरों का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी। कहा कि वह कामर्शियल सिलिंडर का ही उपयोग करेंगे। पकड़े जाने पर सिलिंडर जब्त किया जाएगा और कार्रवाई भी होगी। छापेमारी अभियान से दुकानदारों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए विभिन्न होटलों में छापेमारी की जा रही है। घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। टीम ने तहसील मार्ग, गोमती पुल और माल रोड तक अभियान चलाया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments