HomeUttarakhandNainitalभवाली में 6 माह के भीतर तैयार हुआ पर्वतीय क्षेत्र का पहला...

भवाली में 6 माह के भीतर तैयार हुआ पर्वतीय क्षेत्र का पहला रिसाइकिलिंग प्लांट

भवाली| नगर पालिका द्वारा सेनिटोरियम अल्मोड़ा बाईपास में पर्वतीय क्षेत्र का पहला रिसाइकिलिंग प्लांट बन कर तैयार हो गया है। प्लांट बनने से नगर समेत आस पास के इलाकों में कूड़े की समस्या का समाधान होगा। साथ ही रिसाइकिलिंग के माध्यम से प्राप्त होने वाली खाद से कास्तकारों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा। जिसमें कास्तकारों को ये खाद सस्ते दामों में दी जाएगी। जिसमें फल, सब्जी के उत्पादकों के लिए खाद उपलब्ध कराने के लिए प्लांट को खाद केंद्र के रुप प्रयोग लिया जा सकता है।

6 माह के भीतर तैयार हुआ 80 टन क्षमता का रिसाइकिलिंग प्लांट

पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन और पालिका का सहयोग से 6 माह के भीतर 80 टन क्षमता का प्लांट तैयार किया गया। प्लांट की रिसाइकिलिंग क्षमता एक दिन में 50 से 80 टन कूड़ा करने की है। भविष्य में इसके विस्तारीकरण और क्षमता को बढ़ाने के लिए लगभग 3 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गयी है। डीपीआर के अनुरूप इसके लिए भविष्य में धनराशि निर्गत होगी तो भवाली के साथ ही नैनीताल, भीमताल, भवाली से लगे ग्रामीण इलाकों का भी कूड़ा निस्तारण इस प्लांट में शामिल किया जा सकता है।

प्लांट से नगर पालिका परिषद को भी मिलेगा लाभ

नगर से जुड़े पर्यटक स्थलों के साथ ग्रामीण इलाकों के कूड़ा निस्तारण का कार्य हो सकेगा। वहीं पालिका को रिसाइकिलिंग के माध्यम प्लास्टिक आदि को प्रथक करने से आय अर्जित होगी। जिसमें पालिका को खाद और अन्य माध्यम से प्रतिमाह 2 से 5 लाख तक की अर्जित हो सकती है। जबकि वर्तमान में पालिका द्वारा एक ट्रक और दो पिकप कूड़ा रोजाना गौलापार भेजा जा रहा है। भवाली में प्लांट बनने इन गाड़ियों के खर्च में भी कटौती होगी।

होली के बाद प्लांट का होगा शुभारंभ

पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि वर्तमान में हाईकोर्ट के कूड़ा निस्तारण के निर्देशों का पालन करते हुए पालिका ने अपने राज्य वित्त से प्राप्त होने वाली धनराशि से प्लांट का निर्माण करवाया है। जिसका शुभारम्भ होली पर्व के बाद क्षेत्रीय सांसद/ केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा किया जाएगा। साथ ही जल्द स्कूली बच्चों को प्लांट का दौरा कराया जाएगा।

भवाली-कूड़ा निस्तारण के लिए रिसाईकलिग प्लांट निर्माण में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की रिसाईकलिग प्लांट निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की जनहित की मांग को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी कोश्या कुटोली राहुल साह के माध्यम से राजस्व विभाग कोशिया कुटोली के माध्यम से निवेदन के एक सप्ताह के अंदर पालिका को आबादी क्षेत्र से दूर भवाली-भीमताल बाई पास पर 5 नाली भूमि उपलब्ध करायी गयी। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने जनहित के इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, उपजिलाधिकारी राहुल साह का समस्त क्षेत्र की ओर से आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंड : बेटे ने धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments