HomeUttarakhandNainitalसुयालबाड़ी : जवाहर नवोदय में सम्मानित हुई 20 महिला कर्मचारी

सुयालबाड़ी : जवाहर नवोदय में सम्मानित हुई 20 महिला कर्मचारी

✒️ अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान सप्ताह का आयोजन

✒️ तहसीलदार मनीष बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान सप्ताह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नारी सशक्तिरण सशक्तिकरण की द्योतक तहसीलदार कोश्या कुटौली मनीषा बिष्ट ने शिरकत की। इस मौके पर 20 महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल

विद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य राज सिंह एवं उप प्राचार्या प्रभा वर्मा के निर्देशन में वि‌द्यालय की छात्राओं एवं 20 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र मास्टर ऋषिपाल राणा ने नारी सम्मान में अपने विचार प्रकट किए। वरिष्ठ प्राध्यापक नारायण सिंह धर्मशक्तू ने नारी की वर्तमान चुनौतियों के साथ नारी के समाज उत्थान में अविस्मरणीय योगदान को अपने भाषण में वर्णित किया।

जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल

मुख्य व अतिथि मनीषा बिष्ट ने छात्राओं को निडर, जागरूक, संघर्षशील एवं सबला बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी बच्चों को लिंग-भेद एवं संकीर्ण परंपराओं से ऊपर उठने का आह्‌वान किया। प्राचार्य राज सिंह ने समाज की दोहरी मानसिकता एवं पुरुष प्रधान सोच पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने लड़‌कियों एवं महिलाओं की उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा बिष्ट को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग प्राध्यापक अंग्रेजी सुनील कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापक दुष्यंत कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments