उत्तराखंड : बेटे ने शराब के नशे में की पिता की हत्या

0
देहरादून : दुकान में पड़ी मिली 20 साल के युवक की लाश, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सांकेतिक फोटो

पंतनगर| उधम सिंह नगर जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां पंतनगर थाना क्षेत्र में एक में बेटे ने शराब नशे में पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक, उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में गुरुवार की देर रात भजमन गिरी ने शराब के नशे में अपने पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन-फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। गुरुवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इसी बीच बचाव करने आए 58 वर्षीय पिता दीवान गिरी पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। इस घटना में आरोपी के पिता दीवान गिरी की मौत हो गई।

आधी रात को मृतक के छोटे बेटे अंकित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। आरोपी एक कंपनी में वाहन चलाता है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोते बिलखते परिजनों का पड़ोसी ढांढस बंधा रहे हैं। बेटे की शराब की लत पिता की जान ले लेगी, ऐसी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

हल्द्वानी में पार्षद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा, फर्जी प्रमाण पत्र का मामला

ADVERTISEMENTS