HomeBreaking NewsCloud Brust : रूदन-चित्कार, मातम में बदल गया 'कृष्ण जन्माष्टमी' का...

Cloud Brust : रूदन-चित्कार, मातम में बदल गया ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ का पर्व

  • रविवार को सोये और सोमवार मलबे में दफन मिली इनकी लाशें
  • अब तक 05 शव बरामद, कई लापता
  • बदनसीब जोगा सिंह ने खो दी अपनी तीन बेटियां

CNE NEWS REPORT

ADVERTISEMENTS
Advertisement

पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील के जुम्मा गांव में बादल फटने के बाद भीषण तबाही का मंजर सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यहां कुल 05 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिनमें से 9 से 15 साल की बालिकाएं शामिल हैं।

रविवार को बादल फटने के बाद जो आफत की बारिश हुई उसमें जुम्मा गांव के जामुनी तोक में 05 एवं सिरौउड़यार में 02 आवासीय भवन ढह गये। तीन बच्चियों व चार महिलाओं की जान मलबे में दबने से चली गई। अभी भी दो महिलाएं लापता बताई जा रही हैं। पांच के शव बरामद हो चुके हैं, रेस्क्यू आपरेशन जारी है। राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ, एसएसबी सभी के जवान मलबे के बीच खोज—बीन में जुटे हुए हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Corona Update : पौड़ी में फूटा कोरोना बम, आज 38 नए केस, एक मरीज की मौत

मरने वालों में जुम्मा गांव के बदनसीब पिता जोगा सिंह की बेटियां संजना 15 साल, रेनू 11 साल और शिवानी 09 साल शामिल हैं। वहीं दो महिलाएं लापता बताई जा रही हैं। दो घायलों को हेलीकॉप्टर सो धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि जो मौके से वक्त पर भाग गये उनकी जान बच गई, लेकिन जो बदनसीब वहीं रह गये वह जीवन से हाथ धो बैठे। मृतक महिलाओं में सुनीता पत्नी दीपक सिंह व एक अन्य महिला शामिल हैं, जिसकी पहचान ​समाचार लिखने तक नही हो पाई थी।

ब्रेकिंग, नैनीताल : दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल

वहीं घायलों में नर सिंह पुत्र लाल सिंह, जयमती पत्नी सोबन सिंह, कुमारी अंजली पुत्री मान सिंह, कुमारी दीया पुत्री मान सिंह शमिल हैं। उधर डीएम आशीष चौहान लगातार अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। मौके पर राहत सामग्री भी भेजी गई है। चिंता की बात तो यह है कि अभी भी यहां भू—स्खलन का खतरा बना हुआ है। उधर डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार तीन बच्चियों की लाश बरामद कर ली गई है, लेकिन जामुनी तोक के ग्राम जुम्मा दो महिलाएं अब भी लापता हैं। तोक सुवाधार में, एक महिला और पुरुष भी लापता हैं।

फिल्म दृश्यम से आइडिया लेकर पिता ने उतारा बेटी को मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

आपको बता दें कि जुम्मा गांव में कुल 30 परिवार हैं। रविवार को पूरे दिन मामूली बारिश थी, किसी को पता भी नही था कि यह बारिश इतना बड़ा कहर ढायेगी। पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में लोग अकसर जल्दी सो जाते हैं। रात करीब 9 बजे जब लोग भोजन करने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे तभी यह हादसा हो गया। सोमवार का सूर्य जब उदित हुआ तो लोग मलबे में दफन थे।

Haldwani : आने ही वाली थी ट्रेन और रेलवे ट्रैक पर घूम रहा था विशाल अजगर, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments