HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां चहलकदमी करता दिखा बेखौफ गुलदार, वीडियो वायरल

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां चहलकदमी करता दिखा बेखौफ गुलदार, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा के नगर क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में गुलदारों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज बुधवार की देर शाम यहां एक विशालकाय गुलदार गधोली गांव में चहलकदमी करते दिखाई दिया। जिसकी वीडियो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर दी। यह वीडियो जनपद में जमकर वायरल हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के डीनापानी के निकटवर्ती गांव गधोली में बीते लंबे समय से गुलदार का आतंक है। अकसर शाम ढलते ही इसकी चहलकदमी आबादी वाली इलाकों में शुरू हो जाती है। मुख्य सड़क मार्ग, खेत और इधर—उधर अकसर शिकार की तलाश में इसके दिखाई देने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। आज बुधवार को भी शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अचानक एक होटल के पास स्थित खाली प्लाट में यह दिखाई दिया।

गुलदार द्वारा आज ही गधोली में मारी गई बकरी

बताया जा रहा है कि हरियाणा से कुछ लोग यहां प्लाट देखने आये थे। जैसे ही उन्होंने गुलदार देखा वह अपनी कार के भीतर सुरक्षा के लिहाज से बैठ गये और वहीं बैठकर उन्होंने इस गुलदार को अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। स्थानीय निवासी विरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आज ही दोपहर के वक्त इसने दो भाईयों भूपाल सिंह व जगत सिंह पुत्र स्व. चंदन सिंह की एक बकरी भी मारी थी।

सम्भवत: पुन: मारी गई बकरी को खाने यह इलाके में आया होगा। उन्होंने बताया कि सुमन नेचर होटल से करीब सौ मीटर आगे यह दिखाई दिया। तब इसकी ​वीडियो रिकार्डिंग कर ली गई। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ कर कहीं दूर छोड़ने और प्रभावित पशु पालक को हुए नुकसान पर मुआवजा राशि देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments