गदरपुर : गोलीकांड का खुलासा – दोस्ती में पैसों का लेनदेन बना हत्या का कारण

गदरपुर। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में शुक्रवार रात हुए गोलीकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों…

गदरपुर : गोलीकांड का खुलासा - दोस्ती में पैसों का लेनदेन बना हत्या का कारण

गदरपुर। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में शुक्रवार रात हुए गोलीकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पैसों के विवाद को लेकर दोस्त ने ही दिया गोलीकांड को अंजाम। पुलिस ने बताया कि मृतक का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। खुलासे के दौरान एसएसपी ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये ईनाम की घोषणा की।

पुलिस ने बताया… दोस्ती में पैसों का लेनदेन बना हत्या का कारण

पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त को सिकन्दर पाल पुत्र गुरबक्श सिंह निवासी ग्राम चन्दनपुरा थाना गदरपुर में तहरीर दी कि मैं व उसका भाई मृतक जसवीर सिंह पास के ही ग्राम बजरा बजीर में रमेश की किराना की दुकान में कोल्ड्रिंक लेने गये थे जैसे ही कोल्ड्रिंक लेकर दुकान से बाहर आये तभी रोशनपुर निवासी जगजीत सिंह व प्रदीप सिंह तथा अन्य दो तीन साथियों ने जसवीर सिंह व उसके साथ गाली गलौच करते हुए जगजीत सिंह ने भाई जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली जसवीर सिंह के कमर के नीचे लगी जिसे सरकारी अस्पताल गदरपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौराने उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने जगजीत सिंह व 4 अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इधर एसएसपी के आदेशानुसार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी व पतारसी तथा तैनात मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त (1) जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र बलबीर सिंह निवासी ग्राम रोशनपुर, थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर, (2) प्रदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी को आज रविवार सुबह गदरपुर के डलपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

सभी दोस्तों में थी गहरी दोस्ती – लेकिन पैसों का लेनदेन…

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया कि मृतक जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू व उनकी गहरी दोस्ती थी कुछ समय पहले पैसों के लेनदेन को लेकर मृतक से विवाद हो गया था जिसके चलते ही 5 अगस्त को उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियो की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल संख्या UK06AE-5654 व उक्त घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे क्रमशः आरोपी जगजीत सिंह से 315 बोर मय 1 खोखा कारतूस तथा आरोपी प्रदीप सिंह से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस को बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत पृथक-पृथक अभियोग पंजीकृत किये गये है। मृतक जसवीर सिंह व आरोपियों की पृष्ठभूमि आपराधिक प्रवृति की रही है। जिसे संकलित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े – कौन थे देश के पहले आईएएस अफसर? जो बने 21 की उम्र में सिविल सर्वेंट – पढ़े स्टोरी

मृतक जसवीर सिहं उर्फ पिच्चू का आपराधिक इतिहास

1-FIR NO-123/2014 धारा 506 भादवि थाना गदरपुर।
2-FIR NO-129/2014 धारा 504/506 भादवि थाना गदरपुर।
3-FIR NO-01/2016 धारा 398/394 भादवि थाना गदरपुर।
4-FIR NO-59/2016 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना गदरपुर।
5-FIR NO-36/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना गदरपुर।
6-FIR NO-238/2021 धारा 392/411/34 भादवि थाना गदरपुर।
7-FIR NO-243/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गदरपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *