Big Breaking : एक तो नाबालिग, दूसरा भगाकर शादी और अब हत्या !

👉 03 माह पूर्व हुई शादी के बाद अब फंदे पर लटका मिला शव 👉 मां ने तहरीर में किया रहस्योद्घाटन, आरोपी पति पर मुकदमा…

जंगल की आग की चपेट में आए 04 श्रमिक, एक की मौत

👉 03 माह पूर्व हुई शादी के बाद अब फंदे पर लटका मिला शव

👉 मां ने तहरीर में किया रहस्योद्घाटन, आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर/यहां एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, जिसे पुलिस ने बरामद किया। इसका विवाह करीब तीन माह पूर्व हुआ था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। विवाहिता की मां ने नाबालिग को भगा कर उससे विवाह करने वाले दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच प्रारंभ हो गई है।

भनार गांव की कविता का विवाह तीन माह पूर्व सुमगढ़ के कमल पंडा से हुआ। बीते दिवस घर के भीतर बल्ली पर फंदे पर लटका उसका शव पुलिस ने बरामद किया। आज पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां कमला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि उसकी बेटी नाबालिग थी। उसे कमल भगा कर ले गया और उससे विवाह कर लिया। वह गरीब परिवार से हैं। जिसके कारण वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सकी। पुलिस को सूचना नहीं देने पर उन्हें बेटी को खोना पड़ा है। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

इधर, थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि 302 और 362 में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। लड़की के नबालिग होने की जानकारी मिली है। उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। शीघ्र आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

उत्तराखंड : ट्रक दुर्घटनाग्रस्त 01 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *