HomeReligionधनतेरस का दिन का स्वास्थ्य की दृष्टि से भी है बड़ा महत्व,...

धनतेरस का दिन का स्वास्थ्य की दृष्टि से भी है बड़ा महत्व, जानें क्यों

ADVERTISEMENTS

आज के समय में धनतेरस के त्यौहार को सिर्फ सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी तक ही सीमित कर दिया गया है। लेकिन धनतेरस के दिन का स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बड़ा महत्व है। इस दिन आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि का भी जन्मदिन मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा कर बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी काया का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। अंग्रेजी की भी कहावत है- हेल्थ इज वेल्थ यानी अच्छा स्वास्थ्य ही सच्ची धन-संपदा है।

आयुर्वेद के संबंध में कहा जाता है कि सर्वप्रथम ब्रह्मा ने एक लाख श्लोक वाले आयुर्वेद की रचना की जिसे अश्विनी कुमारों ने सीखा और इंद्र को सिखाया। इंद्र ने इससे धन्वंतरि को कुशल बनाया।

भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति सामुद्र मंथन के समय हुई थी। भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमारों का ही अवतार हैं। प्राकट्य के समय धन्वंतरि के चार हाथों में अमृत कलश, जौंक, शंख और चक्र थे। प्रकट होते ही उन्होंने आयुर्वेद का परिचय कराया। ये प्राणियों को आरोग्य प्रदान करते हैं, इसलिए धनतेरस पर सिर्फ धन प्राप्ति की कामना की पूजा करने की बजाए, बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि की भी पूजा करें।

वैद्य राहुल गुप्ता
(BAMS, MD)
हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments