HomeUttarakhandBageshwarयुवा मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा: कोश्यारी

युवा मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा: कोश्यारी

✍️ पूर्व राज्यपाल का गरुड़ में स्वागत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का गरुड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर युवा आत्मनिर्भर बनें।

गरुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। युवा मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ व शिक्षित होना चाहिए, तभी राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर युवा स्वावलंबी बनें। उन्होंने युवाओं से हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री घनश्याम जोशी, डीके जोशी, महेश बिष्ट ठाकुर, सुनील दोसाद, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, आशीष जोशी, चंदन बोरा, कमलेश पांडे, महेश भट्ट, रोहित कुमार, भाष्कर दास आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments