राष्ट्रीय जन सेवा समिति के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित करने वालीं सेवानिवृत्त शिक्षिका गंगोला मोहल्ला निवासी श्रीमती मुन्नी साह को सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी एवं महासचिव प्रकाश रावत द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती साह ने अपने संपूर्ण सेवा काल के दौरान विद्यार्थियों को तराशने का काम किया। उनके द्वारा पढ़ाये गये विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में, उच्च स्थान पर अपनी सेवायें दे रहे हैं। राष्ट्रीय जन सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मानि तकिया जाता है। यह सम्मान समारोह कोविड—19 के चलते उनके ही निवास स्थान पर बेहद सादगी के साथ आयोजित किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।