HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूज : विद्युत दरों में वृद्धि पर फूटा आप कार्यकर्ताओं का...

सोमेश्वर न्यूज : विद्युत दरों में वृद्धि पर फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा, चौराहे पर जलाये विद्युत बिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड में विद्युत दरों में की गई वृद्धि के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने यहां सोमेश्वर मुख्य चौराहे पर ​प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बिजली बिलों की प्रतियां जला विरोध दर्ज किया। साथ ही प्रदेश सरकार से हर परिवार को दो हजार युनिट फ्री बिजली देने की मांग भी की।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को संगठन मंत्री विधानसभा अंशुल राणा के नेतृत्व में मुख्य चौराहे में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार को जमकर खरी—खोटी सुनाई। वक्ताओं ने कहा कि विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि कर प्रदेश सरकार ने पहले से ही कोरोना महामारी के दौर में आर्थिक संकट में जूझ रही जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विगत दिनों दिए गए उस बयान से भी पलट गये हैं, जिसमें प्रति परिवार को 100 युनिट बिजली फ्री देने की बात कही गई थी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रवासी एवं स्थानीय बेरोजगारों के समक्ष रोजगार की भी विकट समस्या है जिसका समाधान शासन स्तर पर नही किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत बिलों की प्रतियां जलाकर आक्रोश प्रकट किया। कहा कि यदि सरकार ने प्रत्येक परिवार को दो हजार युनिट बिजली फ्री देने सहित अन्य मांगों पर गौर नही किया तो आप कार्यकर्ता सोमेश्वर की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष नंदन सिंह राणा, यूथ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, रमेश बोहरा, देवेंद्र कुमार, खेम पाल आर्य, सचिन गिरी गोस्वामी, वासुदेव बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments