HomeUttarakhandNainitalजवाहर नवोदय में कटखने बंदरों का आतंक, प्राचार्य ने डीएफओ को भेजा...

जवाहर नवोदय में कटखने बंदरों का आतंक, प्राचार्य ने डीएफओ को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd

⏩ समय-समय पर बंदर पकड़ने को भेजी जाये रेस्क्यू टीम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट, सुयालबाड़ी, नैनीताल में कटखने बंदरों का जबरदस्त आतंक व्याप्त है, जिससे निजात दिलाने की मांग को लेकर प्राचार्य की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग को ज्ञापन भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि सुयालबाड़ी, गंगरकोट क्षेत्र में बंदरों की तादात काफी बढ़ चुकी है। आए दिन बाजारों, घरों व स्कूलों में भी बंदरों के झुंड दिखाई देने लगे हैं। इनके द्वारा न केवल फल-सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थों का नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि अकसर राह चलते लोगों पर भी बंदर झपट पड़ते हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में आए दिन बंदरों द्वारा काटे जाने पर लोग इंजेक्शन लगवाने व प्राथमिक उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इधर जवाहर नवोदय के प्राचार्य राज सिंह ने डीएफओ को भेजे ज्ञापन में कहा कि विद्यालय परिसर में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया कि आये दिन विद्यालय के स्टाफ कर्मचारियों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को काटने की घटना घटित होते रहती है। इससे विद्यालय में भय का माहौल है। उन्होंने डीएफओ से आग्रह किया कि समय-समय पर रेस्क्यू टीम इस विद्यालय में भेजने का कष्ट करें, ताकि बंदरों को पिजरें में बंद कर ले जाया जा सके। प्रतिलिपि नैनीताल के डीएम व एसडीएम कोश्याकुटौली को भी भेजी गई है। ज्ञात रहे कि जवाहर नवोदय जनपद का एक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय है, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी व विद्यालय स्टाफ रहता है। बंदरों के आतंक से बच्चों व शिक्षकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments