HomeAccidentदुःखद : सड़क हादसे में भाई-बहन सहित 3 लोगों की मौत, परिजनों...

दुःखद : सड़क हादसे में भाई-बहन सहित 3 लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

औरैया| उत्तर प्रदेश के औरैया में राजमार्ग पर एक अनियंत्रित कार कंटेनर ट्रक में जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

औरैया की पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम मिहौली के समीप ये हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे कार में सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटना ने दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहाँ डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पीईटी परीक्षा देकर अपने घर जा रहे थे । मृतक मैनपुरी जनपद के बताये जा रहे हैं। इनकी पहचान की पुष्टि प्रशासन द्वारा की जा रही है।

इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराये जाने का प्रशासन को निर्देश दिया है। साथ ही योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ज़िलाधिकारी और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments