HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : धरा गया यात्री का बैग लेकर फरार हुआ टेंपो...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : धरा गया यात्री का बैग लेकर फरार हुआ टेंपो चालक

हल्द्वानी। यात्री का बैग लेकर फरार हुआ टेंपो चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस टेंपो चालक की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। CCTV Surveillance Team ने इसमें अहम भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मुखानी की है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। तहरीर के अनुसार पटवाडांगर निवासी दान सिंह मेहता मंगलवार को दो बैग के साथ लामाचौड़ से भोलानाथ टेंपो स्टैंड के लिए निकले थे। जैसे ही वह टैंपो से उतरे चालक उनका बैग लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने इसके बाद अपनी जांच आगे बढ़ाई। बहुउद्देशीय भवन स्थित सीसीटीवी सर्विलांस टीम (CCTV Surveillance Team) ने तत्काल पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी जांच में टेंपो का नंबर कैद हो गया। जिसके बाद चालक की पहचान संजू मौर्य निवासी टांडा थाना शाहबाद रामपुर के रूप में हुई।

इसके बाद सीसीटीवी सेल ने महत्वपूर्ण रोल निभाया। आरोपी से बैग बरामद कर पीड़ित को सौंप दिए। वहीं, टेंपो चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। टीम में रोहित कुमार व राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

हल्द्वानी में यहां एटीएम में घुसा चोर

दो हजार के नोट बदलते समय पहचान पत्र जरूरी नहीं : एसबीआई
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments