HomeAccidentBreaking : दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने आये 03 किशोर नदी में...

Breaking : दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने आये 03 किशोर नदी में बहे, लापता

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

दोस्त के जन्मदिवस पर नदी किनारे घूमने गये छह युवकों में नहाने के दौरान तीन लापता हो गये। एसडीआरएफ और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन तीनों में से किसी को ढूंढा नहीं जा सका है। अनहोनी की आशंका से लापता हुए युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जनपद अंतगर्त थाना मुनी की रेती क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार ऋषिकेश के निकटवर्ती गुमानीवाला गांव से छह युवक तपोवन में गंगा नदी के किनारे दोस्त का जन्मदिवस मनाने आए थे। यह सभी गंगा में नहाने को उतरे। तभी उनका एक साथी गंगा नदी के तेज बहाव में बहने लगा। जिसको बचाने दो अन्य किशोर भी नदी में उतर गये और पानी के तेज बहाव के साथ बह गये।

तट पर खड़े तीन युवकों ने जब हल्ला मचाया तो स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गयी और पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना नीम बीच में हुई है। नदी में लापता हुए युवकों में आर्यन बंगवाल (16 साल) पुत्र वीरेंद्र बंगवाल, वत्सल बिष्ट (17 साल) और प्र‍तीक (16 साल) पुत्र राकेश चंद्र शामिल हैं। यह सभी गली नंबर 28 गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश के निवासी हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से लापता किशोर वत्‍सल बिष्ट का बर्थ डे था, जिसे सेलिब्रेट करने उसी की पार्टी के लिए ये सब यहां पहुंचे थे। यह लोग यहां पार्टी करने आये थे, लेकिन इस बीच यह हादसा हो गया। समाचार लिखे जाने तक सर्च आपरेशन जारी था। इधर लापता किशोरों के ​परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। अनहोनी की आशंका से उनका रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments