पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियां खाली कीं; पाकिस्तानी झंडे हटाए

0

केंद्र ने पूर्व रॉ चीफ को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का चेयरमैन बनाया


ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | पहलगाम हमले के 8 दिन बाद बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई पोस्ट खाली कर दी हैं। पाकिस्तानी सेना ने इन पोस्ट से झंडे भी हटा लिए हैं। कठुआ के प्रग्याल इलाके में ये पोस्ट खाली की गई हैं। पाकिस्तानी सेना LoC पर लगातार सीजफायर वॉयलेशन कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पहली बार सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी सीजफायर तोड़ा। जिसका भारतीय सेना ने तुरंत जवाब दिया।

इस बीच, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को इसका चेयरमैन बनाया गया है। पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त आईएफएस हैं।

प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) बैठक खत्म हो गई है। CCS की यह दूसरी मीटिंग है, पहली मीटिंग पहलगाम अटैक के अगले दिन 23 अप्रैल को हुई थी। CCS की बैठक के तुरंत बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स, आर्थिक मामलों की कमेटी और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को आतंक के खिलाफ खुली छूट दे दी है। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि हमले का तरीका, टारगेट और समय सेना तय करे। मंगलवार को गृह मंत्रालय में भी पहलगाम हमले को लेकर अहम बैठक हुई।

ADVERTISEMENTS