HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : टी बोर्ड उपाध्यक्ष पिलख्वाल का पनुवानौला में जोरदार खैरमकदम,...

अल्मोड़ा न्यूज : टी बोर्ड उपाध्यक्ष पिलख्वाल का पनुवानौला में जोरदार खैरमकदम, कहा गुरड़ाबांज में लगेगी चाय फैक्ट्री

सीएनई सहयोगी पनुवानौला

ADVERTISEMENTSAd Ad

चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल के जागेश्वर विधानसभा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। पनुवानौला में कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल—नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर पनुवानौला में हुई सभा में पिलख्वाल ने जल्द ही गुरड़ाबांज में चाय फैक्टरी लगाने व उत्तराखंड में चाय को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, बलवंत गैड़ा, रूप सिंह, गोपाल मेहता, राजेन्द्र राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजन जोशी, गणेश बिनवाल, देवेंद्र बिष्ट, हेमंत साह, मनीष नेगी, केदार बिष्ट, हरीश नेगी, रवि बनौला, प्रकाश पांडेय, चंदन मेहता, कमल भट्ट, मनोज पांडेय, नीरज जोशी, नवीन भट्ट, जितेंद्र गैड़ा, कन्नू राणा, विनोद कुमार, गोकुल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भुवन तिवारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments