पंतनगर । विश्वविद्यालय फार्म में कार्यरत कर्मचारी दल बहादुर के चारा बैंक बेनी पंतनगर स्थित आवास पर आज दोपहर बाद आसपास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
उनके घर में एक महीना पहले ही भांजे की शादी हुई थी। जिसका सारा सामान, जेवर, बच्चों के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट घर के मुख्य झोपड़ी होने की वजह से सारी जरूरत की सामान जलकर खाक हो गया। टाटा मोटर्स से दमकल का वाहन मौके पर पहुंचा और लगभग एक घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दो गैस सिलेंडर भी फटे। आग से जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लगभग 4 लाख की सम्पत्ति के जल जाने का अनुमान है। किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर सम्भव सहायता की बात कही है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




