HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : राहुल गांधी को पिल्ला कहने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी के...

हल्द्वानी : राहुल गांधी को पिल्ला कहने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कोतवाल को सौंपी तहरीर

हल्द्वानी। भाजपा उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर पाकिस्तान पिल्ला जैसी नीच टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया, जिसके विरोध में आज हल्द्वानी कोतवाली में कोतवाल को तहरीर देकर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्या ने कहा बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस के राष्ट्रवादी नेता राहुल गांधी पर की टिप्पणी शर्मनाक है पुलिस तत्काल मुकदमा कर कानूनी कार्यवाही करे, ताकि ऐसी भाषा पर रोक लग सके।

कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा भाजपा के प्रदेश प्रभारी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है उनको इलाज की जरूरत है प्रभारी के बयान से भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ गया है। इस मामले में करोड़ों युवाओं की भावनाएं आहत हुई है। भाजपा नेताओं को इस मामले में सार्वजनिक माफ़ी भी मांगनी चाहिए।

तहरीर सोंपने वालों में प्रमुख रूप से विशाल भारती, रवि आर्या, अजंय साह, पंकज अधिकारी, राहुल सिडोडी, प्रवेश आंसारी, सचिन टम्टा, अभिषेक आर्या समेत तमाम युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments