HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को जयंती पर याद किया

अल्मोड़ा: युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को जयंती पर याद किया

👉 रामकृष्ण कुटीर में श्रद्धापूर्वक स्मरण, भाजयुमो ने स्वदेशी संकल्प दौड़ लगाई

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती आज जिले में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। उन्हें महान विचारक एवं युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए श्रद्धापूर्वक याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। इस उपलक्ष्य में भाजयुमो ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार को रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने प्रतिभाग कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे तथा रामकृष्ण कुटीर के संचालक उपस्थित रहे।
भाजयुमो की स्वदेशी संकल्प दौड़

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम को सशक्त करना थ। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा ने कहा कि आज का युवा ही कल का भारत है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का मार्ग दिखाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अल्मोड़ा का युवा राष्ट्रहित में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

भाजयुमो के​ जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि युवा चेतना के प्रतीक हैं। यह स्वदेशी संकल्प दौड़ युवाओं में आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा से माधव महाराज रहे। इनके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा हरीश कनवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, जिला मंत्री मनोज जोशी तथा सौरभ वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। दौड़ में कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments