HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : यहां भाई—बहन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

बिग ब्रेकिंग : यहां भाई—बहन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

रुद्रपुर। यहां किराये के आवास पर रहने वाले भाई—बहन की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंह कालोनी में गली नंबर 10 निवासी अमोलख के मकान में किराए पर रह रहे भाई—बहन सुनील और करिश्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सुनील का शव पंखे से लटका था, जबकि बहन जमीन पर पड़ी थी। मृतक ग्राम चंदुआ, हाफिजगंज, बरेली के रहने वाले थे।

तीन रोज पहले ही किराये पर आये थे

इधर सूचना मिलने पर कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। मौके पर मौजूद युवक रवि ने पुलिस को बताया कि मृतक सुनील पुत्र रामचंद्र उसका साला और करिश्मा उसकी साली है। तीन दिन पहले ही दोनों को मकान किराए पर दिलवाया था। सुनील ठेली लगाता था।

प्रथम दृष्टया लगता है कि….

पुलिस के मुताबिक सुनील पंखे के कुंडे में लटका था, जबकि करिश्मा जमीन पर पड़ी थी। युवती के गले में निशान थे। संभवत भाई ने अपने बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक सुनील दहेज हत्या में गया था जेल

एसपी सिटी मनोज कत्याल में बताया दोनों मौत का मामला संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई—बहन तीन मंजिले पर किराये के मकान में रहते थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जे लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील दहेज हत्या के आरोप में चार साल बाद जेल से बाहर आया था। सुनील के ससुराल वालों ने दहेज हत्या का केस कराया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments