HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर : पुलिस के जवान की संदिग्ध मौत, नाबालिग ने फांसी लगा...

बागेश्वर : पुलिस के जवान की संदिग्ध मौत, नाबालिग ने फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट के मूल निवासी पुलिस के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर एक अन्य घटना में तहसील गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी 42 वर्षीय महेंद्र सिंह रौतेला शनिवार अपराह्न नुमाइशखेत के पास बने व्यू प्वाइंट के समीप बेहोशी के हालत में थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी।

कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान 2006 बैच का था। उसके आकस्मिक निधन के बाद पुलिस परिवार शोक में डूब गया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि जवान के स्वजन को फोन पर सूचना दी गई है। उनके पिता को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द किया जाएगा।

उधर तहसील गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। राजस्व उप निरीक्षक दिवस तिवारी ने बताया कि रणकुड़ी गांव में एक नाबालिग ने गत रात्रि पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मौत के कारणों का असली पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments