HomeUttarakhandAlmoraवारदात : दन्या में युवती से अश्लील हरकत करने के आरोप में...

वारदात : दन्या में युवती से अश्लील हरकत करने के आरोप में दबोचे गये युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने निर्ममता से की थी मारपीट, गत दिवस दबोचे थे दो लड़के

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां दन्या थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवती के साथ अश्लील हरकत करने आरोप में ग्रामीणों द्वारा दबोचे गये दो युवकों में से एक की मौत हो गई है। आरोप है कि ग्रामीणों ने युवकों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। आज दोपहर एक युवक की हालत काफी खराब हो गई थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई जहां उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दन्या से लगभग 15 किमी दूर सरयू घाटी के निकट ग्राम सलपड में गत दिवस देखा कि गांव की ही एक 17 साल की युवती एक युवक की गोद में बैठी है और युवक उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। ​जबकि उसके दो साथी पहरेदारी में लगे हैं। यह देख गांव वालों के गुस्से का पारा चढ़ गया और वह तीनों पर टूट पड़े।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

News Breaking – अल्मोड़ा में विगत 24 घंटे में 239 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत, एक्टिव केस 1015

इस बीच एक युवक तो भागने में सफल हो गया, जबकि दो गांव वालों के हत्थे चढ़ गये। पकड़े गये युवकों में भुवन चंद्र जोशी उर्फ भानू 19, पुत्र उमेश चंद्र निवासी रूबाल, थाना दन्या तथा कैलाश सिंह 25 पुत्र शेर सिंह, निवासी डसीली शामिल थे। भाग कर निकला युवक ललित बताया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। गत रात्रि इमें से भुवन चंद्र की तबियत खराब हो गई।

जिस पर पुलिस उसे सामुदाकिय स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले गयी। जहां चिकित्सकों के मुताबिक सुबह 6 से 12 बजे तक उसकी हालत ठीक थी, लेकिन अचानक 12 बजे के बाद उसकी तबियत बिगड़ी और उल्टियों करने के बाद 12.30 के करीब उसकी मौत हो गई। इधर इस मामले में मृतक के पिता की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किये जाने की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

कोरोना का सितम : उत्तराखंड में कोरोना से 85 मरीजों की मौत, 6251 नए केस

Uttarakhand: बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments