HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: डीडीए की खिलाफत, आंदोलन पर अडिग संघर्ष समिति

अल्मोड़ा: डीडीए की खिलाफत, आंदोलन पर अडिग संघर्ष समिति

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ गांधी पार्क में धरना देकर सरकार के विरुद्ध उगला गुस्सा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग पर सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा आंदोलन पर अडिग है। हर मंगलवार की भांति आज भी समिति के बैनर तले फिर धरना दिया गया और सरकार की अनसुनी के खिलाफ नारेबाजी की।

सर्वदलीय संघर्ष समिति ने उक्त मांग को लेकर आज मंगलवार को यहां गांधी पार्क में धरना दिया और लंबे आंदोलन के बावजूद अनुसनी पर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ गुस्सा उगला। उन्होंने अविलंब जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई। इस मौके पर समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कई सालों से लगातार डीडीए के खिलाफ आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही। जिससे लोगों को कई परेशानियां हो रही हैं और आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने इस मामले पर सरकार के ढुलमुल रवैये को तानाशाही का परिणाम बताया और चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब ​तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

धरने में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, शहाबुद्दीन, अमरजीत भाकुनी, एनडी पांडे, गोविंद सिंह महरा, आनंद सिंह बिष्ट, प्रदीप चंद्र आर्य, वैभव पांडे, मुकेश कुमार, रोबिन मनोज भंडारी, प्रतेश कुमार पांडे, अख्तर हुसैन, हेम चंद्र जोशी, भारत रत्न पांडेय आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments