HomeUttarakhandAlmoraNews Breaking - अल्मोड़ा में विगत 24 घंटे में 239 नए कोरोना...

News Breaking – अल्मोड़ा में विगत 24 घंटे में 239 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत, एक्टिव केस 1015

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। आज यहां 239 नए पॉजिटिव केस आये हैं। वहीं एक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ब्लॉक सल्ट से 88, ताड़ीखेत 42, ताकुला 22, धौलादेवी 7, चौखुटिया 7, द्वाराहाट 4, लमगड़ा 2 तथा भिकियासैंण से 02 व 9 लोधिया बैरियर से हैं, जो अन्य प्रदेशों व जनपदों से यहां प्रवेश किये हैं। वहीं 56 केस अल्मोड़ा लोकल व आसपास से हैं।

ADVERTISEMENTSAd

जिनमें पांडेखोला, धारानौला, धामस, डूंगाधारा, पोखरखाली, गंगोला मोहल्ला, दुगलखोला, कर्नाटक खोला, थपलिया, खत्याड़ी, हवालबाग, सरकार की आली, शीतलाखेत, बेस कैंपस आदि स्थानों से हैं। वहीं हवालबाग ब्लॉक के एक युवक की देर रात कोरोना से देर रात मौत हुई है। अब यहां कोरोनो के कुल केस अब तक 5292 हो चुके हैं, जिनमें से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 4240 है। एक्टिव केस 1015 हैं। 37 लोगों की जनपद में अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना का सितम : उत्तराखंड में कोरोना से 85 मरीजों की मौत, 6251 नए केस

वारदात : दन्या में युवती से अश्लील हरकत करने के आरोप में दबोचे गये युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने निर्ममता से की थी मारपीट, गत दिवस दबोचे थे दो लड़के

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments