उत्तराखंड में कोरोना : ऋषिकेश एम्स के 2 डॉक्टरों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर आज अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल आया है। दोनों जगहों मिलाकर आज 311 नये केस आए हैं। अल्मोड़ा: आज जनपद में कोरोना संक्रमितों के 153 नये केस आए हैं। इनमें 68 हवालबाग, 10 ताकुला, 09 ताड़ीखेत, 18 लमगड़ा, 05 द्वाराहाट, 17 धौलादेवी, 05 चौखुटिया, 03 सल्ट एवं 18 भिकियासैंण क्षेत्र के हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 568 है। बागेश्वर में 158 मामले
ADVERTISEMENTS
बागेश्वर: जिले में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल आया। आज जिले में 158 नये संक्रमित प्रकाश में आए हैं। सीएमओ डा. सुनीता टम्टा ने बताया कि जनपद से आज कोरोना जांच के लिए 627 सैंपल भेजे गये हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 390 एक्टिव केस हैं। इनके अलावा आज 135 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।