HomeDelhiसुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाई

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के दंगा प्रभावित जहांगीरपुरी क्षेत्र में बुधवार को शुरू होने वाले अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगा दी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और हिमा कोहली की खंडपीठ ने वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे और कपिल सिब्बल के विशेष उल्लेख पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। खंडपीठ ने कहा,“ हम इस मामले को गुरुवार को सूचीबद्ध करेंगे।”

जहांगीरपुरी क्षेत्र में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं। इसके मद्देनजर इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि तनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments