बागेश्वरः सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र को रखा व्रत, वट वृक्ष की पूजा

जिले में धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री पर्व सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले में वट-सावित्री पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पति की…

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र को रखा व्रत, वट वृक्ष की पूजा

जिले में धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री पर्व

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले में वट-सावित्री पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। परिवार के सुख संमृद्धि की कामना की।

शुक्रवार की सुबह से महिलाओं का बागनाथ मंदिर, गोलज्यू मंदिर, हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने देवी-देवताओं के दर्शन करने के पश्चात सामूहिक रूप से बागनाथ मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा की। पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। पंडितों ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।

जिले के कपकोट, कांडा, गरुड़, काफलीगैर, दुगनाकुरी,धरमघर क्षेत्र में भी वट-सावित्री पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही वट वृक्ष की विधि-विधान के साथ पूजा की। शाम को व्रत के समापन के बाद अन्न ग्रहण किया। वट-सावित्री पर्व के चलते जिलेभर के मंदिरों में खासी रौनक रही। मंदिरों में दोपहर बाद तक महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *