HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सुहागिन महिलाओं ने बड़े उत्साह से मनाया करवा चौथ, पति...

अल्मोड़ा : सुहागिन महिलाओं ने बड़े उत्साह से मनाया करवा चौथ, पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला सौभाग्यदायक करवा चौथ का पर्व अल्मोड़ा में सुहागिन महिलाओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस मौके पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम के समय पूजा अर्चना की। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल गृहण कर व्रत खोला।

अल्मोड़ा के भैरव मंदिर के पास बोरा निवास पर एकत्रित महिलाएं

रविवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। शाम के समय अनेक स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ की पूजा की। महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनाई। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। रात को चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया और बड़ों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए और प्रसाद वितरित किया गया। करवाचौथ पर्व पर कई सुहागिनों के पति घर नहीं आ पाए तो इन महिलाओं ने पति की फोटो, वीडियो कॉल करके अपना व्रत खोला। करवाचौथ के चलते नगर की बाजारों में भी दिन भर भीड़ रही।

ज्ञात रहे कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला सौभाग्यदायक करवा चौथ का पर्व अब पर्वतीय अंचल में भी अन्य पर्वों की तरह मनाया जाता है। हालांकि यह कुमाऊं का परंपरागत पर्व नहीं है, लेकिन पहाड़ में भी अब तमाम सुहागिन महिलाएं उत्साहपूर्वक करवा चौथ पर्व मनाने लगी हैं।

करवा चौथ पर पारंपरिक परिधान एवं आभूषणों से सजकर महिलाओं ने देर शाम घरों की छत पर छलनी से चंद्रमा के दर्शन किए व चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व व्रतधारी महिलाओं ने प्रात:काल उल्का देवी, नंदा देवी, शीतला देवी, कालिका देवी, पाताल देवी, त्रिपुरा सुंदरी, जगदंबा दरबार समेत विभिन्न मंदिरों में पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। वही घरों में देवी देवताओं के भजन कर परिवार के सुख-समृद्धि व निरोगी काया की कामना की गई।

इधर करवाचौथ पर्व पर यहां तमाम मोहल्ले की महिलाएं भैरव मंदिर के निकट एकता निवास में एकत्रित हुईं, जहां उन्होंने यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया। तमाम महिलाओं ने एकत्रित होकर सामूहिक पूजन किया और पति के दीर्घायु की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments