युवा सर्राफा व्यापारी ईशान वर्मा का आकस्मिक निधन

0
युवा सर्राफा व्यापारी ईशान वर्मा का आकस्मिक निधन
युवा सर्राफा व्यापारी ईशान वर्मा का आकस्मिक निधन

व्यापार मंडल ने जताया गहरा शोक

CNE REPORTER, बागेश्वर। जनपद के प्रतिष्ठित युवा स्वर्ण व्यवसायी ईशान वर्मा (36 वर्ष) का असामयिक निधन हो गया है, जिससे पूरे नगर में शोक की लहर है। गत दिवस सरयू-गोमती संगम तट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।


ADVERTISEMENTS

दिवंगत ईशान अपने पीछे पत्नी और महज 5 माह की मासूम बेटी सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके सम्मान में नगर के समस्त स्वर्ण आभूषण व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।


व्यापार मंडल ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

ईशान वर्मा के निधन पर व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुखद घड़ी में व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी एवं सचिव देवेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में बागनाथ मंदिर के समीप एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ईशान वर्मा के निधन को व्यापार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

शोक सभा में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति

शोक सभा में उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, नूतन साह, दीपक गड़िया, मयंक खेतवाल, मनोज अधिकारी, नवीन लाल साह, अक्षित जखवाल, भगत रावल, नवीन रावल और नरेश उप्रेती सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

वहीं, दूसरी ओर दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गड़िया, पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण सहित कई राजनीतिक दिग्गजों ने भी ईशान वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें