चम्पावत : नैनीताल निवासी अपर उपनिरीक्षक का आकस्मिक निधन, पुलिस परिवार में शोक

0

चम्पावत समाचार: चम्पावत के पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स कार्यालय में तैनात अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार पुत्र जगमोहन आर्य, निवासी ग्राम कुलौरी, तह. धारी, जनपद नैनीताल का आज सोमवार प्रातः ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया है।


ADVERTISEMENTS

अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार दिनांक 16-10-1990 को आरक्षी के पद पर जनपद अल्मोडा से भर्ती हुए थे। उन्होंने जनपद अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर व जनपद चम्पावत में नियुक्त रहकर अपनी सेवा दी।

अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार काफी सौम्य एवं मृद स्वभाव के कर्मठ, ईमानदार, मेहनती, लगनशील, अनुशासित एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी करने वाले थे।

अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार के निधन पर जनपद पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। जनपद चम्पावत पुलिस शहीद हुए अपर उपनिरीक्षक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है तथा दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने हेतु भगवान से प्रार्थना करती है।

ADVERTISEMENTS