पूर्व सभासद दया जोशी व पत्रकार नवीन की माता का आकस्मिक निधन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा नगर पालिका की पूर्व सभासद दया जोशी व नगर के पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता मुन्नी देवी उपाध्याय का गत दिवस आकस्कि…

बीयरशिवा के पूर्व प्रबंधक एसबी राणा का निधन, कांग्रेसजनों ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका की पूर्व सभासद दया जोशी व नगर के पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता मुन्नी देवी उपाध्याय का गत दिवस आकस्कि निधन हो गया है। उनके निधन पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित तमाम लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। दया जोशी ने गाजियाबाद और मुन्नी उपाध्याय ने हल्द्वानी में अंतिम सांस ली।

दुखद सूचना मिली है कि नगर के पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता मुन्नी उपाध्याय 70 वर्ष की आयु में गत दिवस हल्द्वानी में निधन हो गया है। उनकी आज हल्द्वानी के चित्रशिला घाट में अंत्येष्टि की जायेगी। वहीं, बालेश्वर वार्ड की पूर्व सभासद दया जोशी 53 वर्ष की आयु में गाजियाबाद में निधन हो गया है। उनका यहां ढूंगाधार में आवास है। उनकी पार्थिव देह अल्मोड़ा पहुंची है, जहां आज उनकी देह का यहां विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया जायेगा। इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने मुन्नी उपाध्याय व पूर्व सभासद दया जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। इधर नगर के तमाम पत्रकारों ने नवीन उपाध्याय की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *