सांसद के पूर्व निजी सचिव डॉ. ललित भाकुनी का आकस्मिक निधन, शोक

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के खोल्टा निवासी और सांसद अजय टम्टा के पूर्व निजी सचिव डॉ. ललित भाकुनी का आज आकस्मिक निधन हो गया। अचानक पेट…

डॉ. ललित भाकुनी का आकस्मिक निधन

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के खोल्टा निवासी और सांसद अजय टम्टा के पूर्व निजी सचिव डॉ. ललित भाकुनी का आज आकस्मिक निधन हो गया। अचानक पेट में दर्द महसूस होने पर उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सांसद अजय टम्टा ने जारी संदेश में गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके सहयोगी मित्र और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. ललित भाकुनी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार बहुत ही स्तब्ध करने वाला है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके पारिवारिक जनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि डॉ. ललित भाकुनी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। सांसद अजय टम्टा के वह पूर्व निजी सचिव भी रहे थे। वह काफी मिलनसार और लोकप्रिय व्यक्ति थे। अचानक उनके निधन की सूचना मिलने पर हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके आकस्मिक निधन पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष व नामित सभासद दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, जगदीश लाल वर्मा, अमित वर्मा, राजेश वर्मा, कमल वर्मा, टीटू वर्मा, संजय वर्मा, बंटी वर्मा, हरेंद्र वर्मा, जगदीश वर्मा जग्गू, नवीन वर्मा, सुमित वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्वर्णकार संघ की शोकसभा में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया गया।

हनुमान जयंती को लेकर जारी हुआ यह आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *