HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पैदल ही अपने मायके जा रही थी वृद्धा, दिल...

अल्मोड़ा : पैदल ही अपने मायके जा रही थी वृद्धा, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

अल्मोड़ा। आज सुबह यहां फलसीमा बैंड पर मृत पाई गई महिला की पहचान माल गांव निवासी चंद्रा देवी के रूप में हुई है। उसके परिजन व ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। परिजनों ने बताया कि चंद्रा देवी, उम्र 60 साल अपने घर से आज अपने मायके फलसीमा जा रही थी। सुबह करीब 8.30 बजे उसे धारानौला में देखा गया था। उसने कुछ खरीददारी भी की थी। सिकुड़ा बैंड से कुछ आगे फलसीमा बैंड पर वह कुछ पल सुस्ताने के लिए बैठी ​थी। तभी अचानक उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। धारानौला चौकी इंचार्ज श्री नेगी ने बताया कि महिला के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं और जरूरी पुलिस कार्रवाई के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई में पूर्व प्रकाशित समाचार —

अल्मोड़ा : सड़क पर महिला की अचानक मौत, पहचान में जुटी है पुलिस

अल्मोड़ा। यहां आज सुबह धारानौला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिकुड़ा बैंड तिराहे से कुछ आगे फलसीमा की ओर जाने वाले मार्ग में एक महिला की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। महिला की आयु 60 वर्ष के आस—पास बताई जा रही है। यह महिला एक स्टैंड पर बैठी थी तभी अचानक एक ओर गिर गई और उसकी मौत हो गई। उसके पास एक थैल मिला है, जिसमें साड़ियां और बिस्कुट आदि हैं। माना जा रहा है कि यह महिला बाजार से खरीददारी करके अपने अपने घर को जा रही थी। तभी हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। इधर थानाध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है, फिलहाल इस महिला के परिजनों का पता नही चल पा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments