सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवा कार्य के लिए अल्मोड़ा पुलिस के उप निरीक्षक दान सिंह मेहता को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए चयनित किया गया है।
ADVERTISEMENTS
यहां पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा उन्हें सम्मानित किया जायेगा। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने पदक/सम्मान चिन्ह के लिए चयनित होने पर एसआई दान सिंह मेहता को शुभकामनाएं दी हैं।