HomeUttarakhandBageshwarसराहनीयः 15 अगस्त को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजे जाएंगे उप निरीक्षक...

सराहनीयः 15 अगस्त को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजे जाएंगे उप निरीक्षक आनंद लाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक के पद पर तैनात उप निरीक्षक आनंद लाल को सराहनीय सेवा के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। उन्हें सम्मान मिलने की घोषणा के बाद उन्हें बधाईंयां मिल रही हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर में वाचक के पद पर नियुक्त उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक आनंद लाल वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में नियुक्ति हुए। जिसके उपरांत नैनीताल और उधमसिंहनगर में अपनी सेवाएं दी। इनके कार्यशैली देखकर इन्हें पूर्व में वर्ष 2009 में सराहनीय सेवा पदक मिल चुका है। इस बार फिर 15 अगस्त 2022 को उनका उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments