HomeUttarakhandAlmoraशारदा पब्लिक स्कूल के 06 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय हॉकी के लिए...

शारदा पब्लिक स्कूल के 06 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय हॉकी के लिए चयन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आज सोमवार को यहां स्थानीय स्टेडियम में ‘खेल महाकुंभ 2023’ के तहत अल्मोड़ा जनपद हॉकी टीम के लिए ट्रायल हुए। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल (Sharda Public School Dugalkhola Almora) के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। यह सभी खिलाड़ी देहरादून में होने जा रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

ट्रॉयल में सलेक्ट हुए शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के हॉकी खिलाड़ियों में अनमोल कुमार, मयंक कनवाल, मयंक सिंह, दक्ष बोरा, गौरव बिष्ट व आयुष मनकोटी शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी ‘खेल महाकुंभ 2023’ के तहत आयोजित होने वाली अंडर-21 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिसका आयोजन देहरादून के महाराणा स्पोर्ट कॉलेज में 15 और 16 फरवरी को होने जा रहा है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा एवं हॉकी कोच अनीता पवार ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही आशा जताई है कि देहरादून में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शारदा पब्लिक स्कूल के यह हॉकी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

बच्चों ने बहुत करीब से देखा तेंदुआ, हुए रोमांचित

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments