HomeUttarakhandNainitalभविष्य की तकनीक से रूबरू राइंका ढोकाने के विद्यार्थी

भविष्य की तकनीक से रूबरू राइंका ढोकाने के विद्यार्थी

ADVERTISEMENTS

AI और साइबर सुरक्षा के सीखे गुर, जीआईसी ढोकाने में विशेष कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/ढोकाने: आधुनिक युग में बढ़ती तकनीक और डिजिटल निर्भरता को देखते हुए विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पीएम श्री अ०उ०रा०इ०कॉ० ढोकाने में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘डिजिटल साक्षरता मिशन’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा जैसे समसामयिक विषयों से अवगत कराना था।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA), देहरादून के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील जोशी के नेतृत्व में आई उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। टीम ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया की बारीकियों से परिचित कराया।

AI और साइबर सुरक्षा पर विशेष चर्चा

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। बढ़ते डिजिटल अपराधों और उनसे सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में विद्यार्थियों को सचेत किया गया। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और निजता (Privacy) के महत्व को समझाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने आईटीडीए की टीम और सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है और वे डिजिटल दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments