HomeUttarakhandNainitalबनभूलपुरा में सट्टेबाज गिरफ्तार और लंबे समय से फरार वारंटी भी दबोचा

बनभूलपुरा में सट्टेबाज गिरफ्तार और लंबे समय से फरार वारंटी भी दबोचा

CNE REPORTER, Haldwani : नैनीताल पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध दोहरा प्रहार करते हुए एक ओर सट्टेबाजी के धंधे का भंडाफोड़ किया है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से चकमा दे रहे एक वारंटी को दबोचने में सफलता हासिल की है। बनभूलपुरा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगवाते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि मल्लीताल क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर एक पुराने मामले के फरार आरोपी को होटल के पास से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम और सट्टे/जुए के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलताएं मिली हैं। सट्टे के मामले में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने चोरगलिया रोड मजार के पास चेकिंग के दौरान पप्पू पुत्र असगर खाँ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और 1620 रुपये नगद बरामद किए गए हैं, जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस टीम में कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

दूसरी ओर, थाना मल्लीताल पुलिस ने आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी संतोष कुमार पुत्र भुवन चंद्र को मनु महारानी होटल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या विचाराधीन था, जिसमें वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चौकी मंगोली और कांस्टेबल संजीत राणा शामिल रहे, जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments