HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रदेश की टॉप25 की सूची में शामिल विद्याथी हुए सम्मानित

अल्मोड़ा: प्रदेश की टॉप25 की सूची में शामिल विद्याथी हुए सम्मानित

⇒ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की एनटीडी शाखा का विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में सम्मान समारोह

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की शाखा एनटीडी अल्मोड़ा ने बीते शुक्रवार को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा में सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें बोर्ड परीक्षा 2025-26 में प्रदेश की मेरिट सूची स्थान बनाने वाले विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मालूम हो कि इस बार बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टॉप 25 सूची में विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के 10 छात्र-छात्राओं ने अपना नाम दर्ज किया है। उन्हीं के सम्मान में ग्रामीण बैंक ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह में बैंक के प्रबंधक तेज कृष्ण सिंह, वित्तीय समावेशन प्रबंधक कंचन चौहान एवं मार्केटिंग मैनेजर अंशुनाथ श्रीवास्तव ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं लगन ही समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी उकृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय परिवार, माता-पिता व अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का आहवान किया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, प्रधान शिक्षक भूपेश पंत, भास्कर काण्डपाल, कैलाश जोशी, नीरज मिश्रा, गुरुदेव जोशी, रमेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments