HomeBreaking Newsडॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था छात्र, आज था Birthday, पंखे से...

डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था छात्र, आज था Birthday, पंखे से लटक दे दी जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, श्रीनगर/गढ़वाल

यहां मेडिकल कालेज के छात्र का आज सोमवार को जन्मदिन था, लेकिन इससे पूर्व ही उसने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव हास्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला।

मिली जानकारी के अनुसार यह हृदय विदारक घटना श्रीनगर मेडिकल कालेज की है। जहां गत देर शाम MBBS first year के छात्र ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि गैरसैंण चमोली निवासी हिमांशु आर्य 21 साल बीते कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। उसके साथी उसे खुश रखने का हर सम्भव प्रयास करते थे। सोमवार, मतदान के रोज उसका बर्थडे था। अतएव उसका साथी और रूम पार्टनर मोहित जोशी बाजार से केक लेने गया था। उसका प्रोग्राम यह था कि रात ही उसका जन्मदिन सभी छात्र मिलकर मनायेंगे।

पुलिस के अनुसार जब मोहित केक लेकर लौटा तो अपने दोस्त का कमरा भीतर से उसने बंद पाया। जब काफी नॉक करने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने रोशनदान से झांक कर देखा और पाया कि हिमांशु पंखे से लटका हुआ है। तब उसने शोर मचा अन्य छात्रों को बुला लाया। हास्टल का पूरा स्टॉफ भी वहां जमा हो गया। फिर पुलिस को फोन किया गया। श्रीनगर कोतवाली के SSI Ranbir Ramola ने बताया कि दरवाजा तोड़कर छात्र को पंखे से उतारा गया और अस्पताला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बेटे के जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गयी है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments