HomeBreaking Newsउत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू : पढ़े नए...

उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू : पढ़े नए आदेशों के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू जारी रखने के आदेश दे दिये गये हैं। प्रदेश में 10 मई को सुबह 6 बजे से 1 बजे तक समस्त आवश्यक सेवाओं की दुकाने खुली रहेगी। आपको बता दे कि प्रदेश में 11 मई प्रात: 6 बजे से 18 मई प्रात: 6 बजे तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा।

पढ़े नए आदेशों के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • – राज्य में कल यानी दिनांक 10 मई को सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक समस्त आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुलेंगी।
  • – राज्य में 11 मई प्रात: 6 बजे से 18 मई प्रात: 6 बजे तक कोविड कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।
  • – फलों और सब्जियों, डेयरी और दूध बूथ, मांस, चिकन और मछली की बिक्री, उनके परिवहन, वेयर हाउसिंग और संबंधित गतिविधियों सहित बिक्री दैनिक आधार पर 7:00 पूर्वाह्न से 10:00 बजे तक खुली रहेगी। ये प्रतिष्ठान सभी COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
  • – गाइडलाइन के अनुसार 14 मई को पीडीएस और पड़ोस / सड़क के किनारे / सड़क के किनारे की दुकानों सहित राशन की दुकानें, किराने के सामान की दुकाने 14 मई 2021 को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगीं।
  • – आम जनता को फल और सब्जियों आदि की सीधी खरीद के लिए मंडी परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • – जिला प्रशासन स्थानीय मोबाइल विक्रेताओं के माध्यम से फलों और सब्जियों, डेयरी और दूध, मांस और मछली की होम डिलीवरी की सुविधा के लिए व्यवस्था करेगा।
  • – ऑनलाइन होम डिलीवरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लू डार्ट, DTDC, Myntra आदि द्वारा सभी सामानों / सेवाओं के ऑपरेटरों / खाद्य और किराने की वस्तुओं के खुदरा विक्रेताओं को भी वह होम डिलीवरी सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देगा।
  • – निर्माण उपकरण और आपूर्ति जैसे सीमेंट, लोहे की छड़, चिप्स आदि में काम करने वाली दुकानें (सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक)।
  • – जिला देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों से पर्वर्तीय क्षेत्रों में जाने वाले समस्त यात्रियों हेतु RT-PCR अथवा RAT नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिला बोडर्र चैक पोस्ट पर इसका कढाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
  • – कोविड कर्फ्यू के मध्य कोविड वैक्सीनेशन का कार्यक्रम राज्य में जारी रहेगा, तथा वैक्सीनेशन हेतु पास से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर तक अवागमन हेतु वैक्सीनेशन का पंजीकरण, मेसेज व अन्य प्रमाण दिखाने पर व्यक्तियों को निजी वाहन टैक्सी, ऑटो रिक्शा में जाने के लिए छुट प्रदान की जाएगी।
  • – कोविड कर्फ्यू की अवधि में विवाह समारोह न करने की सलाह दी जाती है, यदि विवाह समारोह को स्थगित किया जाना संभव न हो तो, ऐसी स्थति में प्रशासन द्वारा अधिकतम 20 लोगों के सम्मलित होने की अनुमति दी जाएगी।
  • – मदिरा की दुकान एवं बार अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगें।
  • – शवयात्रा में अधिकतम 20 लोग ही सम्मलित हो सकते है।
  • – समस्त सामाजिक, राजनैतिक, खेल गतिविधियां, मनोरंज, शैक्षिक आदि गतिविधियां अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगी।
  • – बाहरी राज्यों से उत्तराखंड राज्य में आने वाले सभी व्यक्तियों को अधिकतम 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ ही राज्य में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।
  • – निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों/कर्मचारियों को उनके घर से कार्यस्थल तक लाने एवं घर छोड़ने हेतु वाहन की व्यवस्था संबंधित ठेकेदार द्वारा की जाएगी या ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों/कर्मचारियों का निर्माण परिसर में ही रहने का प्रबंध किया जाएगा।
  • – उपरोक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी आवश्यकतानुसार किसी भी विभाग के कर्मचारी अधिकारियों को ड्यूटी में लगा सकते हैं तथा किसी भी विभाग के कार्यालय को खुलवा सकते हैं।

देखे नए आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments