HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः दर्जा मंत्री गढ़िया कल अल्मोड़ा पहुंचेंगे, सर्किट हाउस में होगा...

अल्मोड़ा न्यूजः दर्जा मंत्री गढ़िया कल अल्मोड़ा पहुंचेंगे, सर्किट हाउस में होगा स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) शेर सिंह गढ़िया 13 दिसंबर यानी कल अल्र्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत से मिली जानकारी के अनुसार श्री गढ़िया प्रातः 10 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर अपराह्न एक बजे अल्मोड़ा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वे स्थानीय जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और जिला बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के पदाधिकारियों के साथ योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होंगे। भ्रमण कार्यक्रम के तहत उपाध्यक्ष श्री गढ़िया 14 दिसम्बर को सोमेश्वर प्रस्थान करेंगे, जहां सुबह साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा जनपद स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के पदाधिकारियों के साथ योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्जा कैबिनेट मंत्री शेर सिंह गड़िया का भव्य स्वागत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments